फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिवारों को मिलेगी मुफ्त फिजियोथैरेपी, संघ ने लिया फैसला

Sat, 23 Mar 2019 05:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय भौतिक चिकित्सा संघ ने शहीद जवानों के परिवारों को मुफ्त फिजियोथैरेपी चिकित्सा देने का निर्णय लिया है। संघ ने उपायुक्त चंबा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र भी भेजा है।

विज्ञापन


इसमें उन्होंने शहीद परिवारों के नाम की सूची मांगी है, ताकि जरूरत के समय शहीदी परिवारों को फिजियोथैरेपी चिकित्सा दी जा सके। संघ के महासचिव डॉ. नागेश शर्मा ने बताया कि जवान देश और जनता की रक्षा करते हुए शहीद होते हैं।

ऐसे में उनका भी नैतिक कर्त्तव्य बनता है कि शहीद के परिवार की सहायता करें। कहा कि आरोग्य फ्यसीयो केयर कुल्लू, हीलिंग टच फिजियोथैरेपी क्लीनिक चंबा, एक्सॉन फिजियोथैरेपी बद्दी, कुल्लू वैली अस्पताल, निखिलेश्वरम फिजियोथैरेपी एंड रीहेबिलिटेशन सेंटर सुजानपुर टीहरा, हिमाचल फिजियोथैरेपी सेंटर
विज्ञापन


पालमपुर, राम मंदिर सूद सभा चैरिटेबल मेडिकल सेंटर शिमला, डॉ. बैजनाथ फिजियोथैरेपी सेंटर ऊना, रीडीमर फिजियोथैरेपी सेंटर धर्मशाला, फिजियो सॉल्युशन धर्मशाला, पहाड़ी पेडर्ल्ज रोहडू में शहीद परिवारों को मुफ्त फिजियोथैरेपी चिकित्सा का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें