फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर युवक बता दिया कारोना संक्रमित, लोगों ने किया सामाजिक बहिष्कार

Thu, 09 Apr 2020 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गोहर(मंडी)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोशल मीडिया में एक व्यक्ति ने युवक को कोरोना पॉजिटिव बता दिया। इस पर प्रभावित युवक का गांव वालों ने सामाजिक बहिष्कार कर दिया। अफवाहों के चलते गांव में लोगों ने दूध की सप्लाई तक बंद कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट की जांच की तो वह झूठी निकली। इसके बाद पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किसी व्यक्ति ने चैलचौक के एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पोस्ट डाल दी। पोस्ट सोशल मीडिया में इतनी वायरल हो गई कि व्यक्ति और उसके घर वालों को फोन आने शुरू हो गए। लॉकडाउन का घर में पालन कर रहे व्यक्ति को जब मैसेज का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सोशल मीडिया पर कोरोना संक्रमित से संबंधित पोस्ट अपलोड करने वाला साथ लगते गांव का ही एक युवक निकला।

इससे गांव में सामाजिक बहिष्कार की स्थिति बन गई। यहां तक कि गांव से चैलचौक बाजार को दूध लेकर आए ग्रामीणों को भी सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा। लोगों ने गांव से आने वाले दूध को बंद करने तक फरमान जारी कर दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को थाना गोहर में जाकर व्यक्ति ने सोशल मीडिया फेसबुक आईडी संचालक के खिलाफ शिकायत की। थाना प्रभारी गोहर सुरम सिंह ने बताया कि गोहर पुलिस ने इसके लिए पहले ही लोगों को मीडिया के माध्यम से आगाह कर दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसी पोस्ट डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें