कैबिनेट में मंत्री न बनाए जाने पर इस्तीफे संबंधी सोशल मीडिया में डाली फेक आईडी की पोस्ट पर विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने चुवाड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में विक्रम सिंह जरियाल ने इस प्रकार की झूठी पोस्ट डालने वाले पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठाई है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में भटियात विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने बताया कि किसी अज्ञात की ओर से फेक आईडी के माध्यम से पोस्ट डाली है कि यदि उन्हें प्रदेश के मंत्रिमंडल में मंत्री का पद नहीं दिया जाता है तो वह विधायकी से इस्तीफा दे देंगे।
जरियाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों में भटियात से भाजपा उम्मीदवार को मिली लीड को कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे हैं जिसके चलते वे इस प्रकार के हथकंडे अपनाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
बहरहाल उन्होंने चुवाड़ी थाना में शिकायत दे दी है।साथ इस बारे पुलिस अधीक्षक को भी सूचित कर दिया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है।