फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षक ने फर्जी सर्टिफिकेट से हासिल की नौकरी, जांच शुरू

Sun, 07 Oct 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में चल रहे एक डीएवी स्कूल की महिला अध्यापक पर फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है। महिला अध्यापक के बारहवीं के सर्टिफिकेट में हिंदी विषय की परीक्षा 300 अंकों की और बीए स्नातक में अंग्रेजी विषय की दर्शाई है। संबंधित महिला शिक्षक एक दशक से भी अधिक समय से स्कूल में सेवाएं दे रही हैं।

विज्ञापन


इस मामले की शिकायत पुलिस विभाग, डीएवी स्कूल प्रबंधन और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से भी की गई है। लिखित में हुई शिकायत में कहा गया है कि संबंधित महिला अध्यापक ने बारहवीं बोर्ड कक्षा और बीए स्नातक की फर्जी डिग्री के जरिए डीएवी स्कूल में नौकरी हासिल की है। शिकायतकर्ता वीएल वर्मा ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने और दोषी महिला अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

वहीं वर्मा ने संबंधित स्कूल शिक्षा बोर्ड और विवि से भी सूचना के अधिकार के तहत सर्टिफिकेट और डिग्रियों की सत्यता के बारे में जानकारी मांगी है। शिकायतकर्ता ने एडवोकेट के माध्यम से भी विभिन्न संस्थानों में लीगल नोटिस भेज कर आगामी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वीएल वर्मा ने पुलिस में दी शिकायत के बाद कोई संतोषजनक कार्रवाई न होने पर रोष जताया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस निजी स्कूल होने के नाते कार्रवाई से इनकार कर रही है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति जिसके पास बारहवीं और स्नातक के फर्जी सर्टिफिकेट हैं, की जांच होनी चाहिए। वहीं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि महिला अध्यापक की फर्जी डिग्रियों को लेकर शिकायत मिली है।

उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी को इस मामले में आगामी कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उधर, डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है। बारहवीं और स्नातक की सर्टिफिकेट व डिग्री की जांच के लिए संबंधित स्कूल शिक्षा बोर्ड और विवि को लिखा गया है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें