फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की टेलीफोन घंटी ने दौड़ाई पुलिस और फिर..

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी थाने में फोन की घंटी ने पुलिस को उस समय दौड़ा दिया, जब चिंतपूर्णी स्टेट बैंक की शाखा में लगे फोन में बजने वाली घंटी सीधे चिंतपूर्णी थाना के साथ कनेक्ट किए गए हॉट लाइन नंबर पर बजने लगी। उक्त घटना शनिवार रात साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। बार-बार टेलीफोन की घंटी बजने से स्थानीय पुलिस एकदम हरकत में आई कि बैंक में कोई अनहोनी तो नहीं हो गई है।
विज्ञापन


इसके चलते पुलिस कर्मियों ने सीधे चिंतपूर्णी बाजार की ओर स्टेट बैंक का रुख किया। जब इस दौरान पुलिस कर्मी स्टेट बैंक में पहुंचे तो उस समय बैंक बंद था और सिक्योरिटी गार्ड भी बैंक के आसपास ही खड़ा था। यह सब देखकर पुलिस ने भी राहत की सांस ली। साथ ही बैंक के साथ लगे एटीएम व बैंक के अंदर की चेकिंग भी गार्ड द्वारा करवाई गई तो सब कुछ ठीक ठाक पाया गया।
विज्ञापन

टेलीफोन एक्सचेंज में आया था फॉल्ट

बताया जा रहा है कि शनिवार को टेलीफोन एक्सचेंज में खराबी के चलते स्टेट बैंक के फोन का रिसीवर सही ढंग से नहीं रखा गया था। इसके चलते थाने के फोन नंबर के साथ कनेक्ट होने से थाने के नंबर पर बार-बार रिंग आ रही थी। पिछले कुछ समय में एटीएम में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है।

उधर, इस बारे में थाना प्रभारी नितिन चौहान का कहना है कि स्टेट बैंक के हॉटलाइन नंबर पर पुलिस थाना के फोन में बार बार घंटी बजने के कारण पुलिस हरकत में आई कि बैंक में कोई अनहोनी घटना न घटी हो। इसके चलते पुलिस कर्मियों को उक्त बैंक में भेजा गया, जहां पहुंचने सब ठीक पाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें