फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला व गृहिणी योजना में निशुल्क गैस कनेक्शन लेने की भी हो रही जांच

Sun, 04 Oct 2020 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फर्जी बीपीएल राशनकार्ड बनाकर गरीबों का सस्ता राशन हड़पने के बाद अब खाद्य आपूर्ति विभाग यह भी जांच करने में जुटा है कि कहीं इन संपन्न लोगों ने उज्ज्वला, गृहिणी योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन का लाभ तो नहीं लिया है। इन फर्जी बीपीएल अफसरों का यह रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार ने इन योजनाओं के तहत प्रदेश में चार लाख से ज्यादा निशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना बंद कर दी है। इसके तहत प्रदेश में एक लाख 36 हजार रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं। हिमाचल में गृहिणी योजना जारी रहेगी।

अब तक इसके तहत 2 लाख 78 हजार महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का कहना है कि प्रदेश के हर घर में महिलाओं के पास गैस कनेक्शन हो, इसके चलते केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देने का फैसले लिया था। अब यह देखा जा रहा है कि कितने गरीब और कितने फर्जी बीपीएल अफसरों ने इस गरीब की योजना का लाभ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सभी के पास गैस कनेक्शन 
अब प्रदेश में तकरीबन सभी परिवारों के पास रसोई गैस कनेक्शन है। जो परिवार टूट रहे हैं, उन गरीब महिलाओं को यह कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें