हिमाचल विश्वविद्यालय में अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में पाया सम्मान
विज्ञापन
महिला क्रिकेट के फाइनल में शिक्षा संकाय बना विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खेल मैदान में पांच दिन से चल रही इंटर फैकल्टी (संकाय) खेलकूद प्रतियोगिता के शनिवार को समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें शिक्षा संकाय ओवऑल बेस्ट का खिताब जीता। समारोह में शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम के निदेशक डॉ. हरी सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ. शमशेर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और खेल आयोजन के बारे में बताया। महिला क्रिकेट के फाइनल में भी शिक्षा संकाय विजेता और विधि संकाय उपविजेता रहा।
पुरुष वर्ग के फुटबाल मुकाबले में कामर्स एंड मैनेजमेंट विजेता और शिक्षा संकाय उपविजेता रहा। महिला टेबल टेनिस के महिला वर्ग में लाइफ साइंस संकाय विजेता और शिक्षा संकाय उप विजेता रहा। टेबल टेनिस में लाइफ साइंस प्रथम, विधि संकाय उपविजेता रहा। हैंडबाल स्पर्धा के फाइनल में शिक्षा संकाय विजेता रहा, वहीं कामर्स एंड मैनेजमेंट उपविजेता रहा।
वॉलीबाल में विधि संकाय और शिक्षा संकाय जीते
वॉलीबाल के महिला वर्ग के मुकाबले में विधि संकाय की टीम विजेता, शिक्षा उपविजेता, वॉलीबाल के पुरुष वर्ग में शिक्षा संकाय विजेता, पर्यावरण संकाय उपविजेता, बैडमिंटन के महिला वर्ग में शिक्षा संकाय विजेता और सोशल साइंस उपविजेता बना। पुरुष वर्ग में शिक्षा संकाय विजेता, पर्यावरण संकाय उपविजेता रहा। शतरंज के पुरुष वर्ग में विधि संकाय और फिजिकल साइंस विजेता और उपविजेता रहा। बास्केटबाल के पुरु। वर्ग के मुकाबले में शिक्षा संकाय विजेता रहा, कामर्स एंड मैनेजमेंट ने उपविजेता की ट्राफी जीती।