फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले के अस्पतालों में मिलेंगी मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं: परमार

Thu, 18 Jul 2019 08:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर जिले में एक-एक संपूर्ण अस्पताल बनाएगी। इन अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराने नहीं आना पड़े।

विज्ञापन


सरकार ने डॉक्टरों के 254 रिक्त पदों को भरा है। इसमें 95 एमडी और 155 एमबीबीएस डॉक्टर शामिल हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों को इन अस्पतालों में सेवाएं देने के लिए भेजा जाएगा।

यह भर्तियां लोक सेवा आयोग के माध्यम से की गई है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि संपूर्ण अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें हर विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होंगे।
विज्ञापन


हड्डियों, सर्जर, मेडिसन, आंख जैसी गंभीर बीमारियों के लिए सर्जन इन अस्पतालों में सेवाएं देंगे। परमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में पैरा मेडिकल स्टाफ की भी भर्ती की जा रही है। नर्सों के रिक्त पदों को भी भरा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें