अगर आपका फेसबकु फ्रैंड अपनी फेसबुक वॉल पर कुछ ऐसा लिखता है जिससे यह संकेत मिलते हैं कि वह भविष्य में स्वयं क्षति पहुंचाने की कोशिश कर सकता है या फिर आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है, तो आप पोस्ट पर बने तीर यानि (एरो) के एक निशान पर क्लिक करके उस पोस्ट को रिपोर्ट कर सकते हैं। इस तरह से आप अपने दोस्त की जिंदगी बचा सकते हैं।
'एलए टाइम्स' के मुताबिक रिपोर्ट करने के बाद फेसबुक आपको उस मित्र से संपर्क करने, सहायता के लिए किसी अन्य मित्र से बातचीत करने और आत्महत्या रोकने के लिए हेल्पलाइन से संपर्क करने का विकल्प उपलब्ध करवाएगा।
फेसबकु ने इस टूल को विकसित करने के लिए कुछ मानसिक स्वास्थ्य संगठनों जैसे फोरफ्रंट, नाउ मैटर्स नाउ, राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम लाइफलाइन और सेव डॉट ओआरजी के साथ साझेदारी की है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आत्महत्या करने से पहले ज्यादातर शख्स की बातों और कमेंट से यह पता लगाया जा सकता है कि वह किसी बात से परेशान या आहत होकर सुसाइड करने जैसा कदम उठा सकता है।
अपटेडेट वर्जन में मिलेगी सुविधा
फेसबुक के उत्पाद प्रबंधक रोब बॉयल और समुदाय के सुरक्षा संचालन विशेषज्ञ निकोल स्टब्ली ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है। उन्होंने बताया कि इन संस्थाओं ने हमारे साथ पूरे विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की है।
उन्होंने कहा, "हमारे पास ऐसी टीमें हैं जो सातों दिन चौबीस घंटे काम करती हैं। जो भी रिपोर्ट आती हैं उसका गहनता से निरीक्षण करते हैं।
वह खुद को चोट पहुंचाने अत्यधिक गंभीर परिस्थितियों की प्राथमिकता तय करके उन तक सहायता और संसाधन भेजने का काम करेंगे।
अभी अमेरिका में उपलब्ध है यह सुविधा
फेसबुक के अपटेडेट वर्जन में पोस्ट में ही इस पोस्ट को रिपोर्ट करने की सुविधा यूजर को मिलेगी। यह फीचर मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों वर्जनों में उपलब्ध होगा।
फिलहाल फेसबुक का यह फीचर अमेरिका में सीमित यूजर्स को मिल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये फीचर अन्य लोगों के लिए भी उपलब्ध करवा जाएगा।
इस फीचर के जरिये आप भी किसी ऐसे शख्स की जिंदगी बचाने में भूमिका निभा सकेंगे जो कि निराश होकर सुसाइड करने वाला है।