फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने किया एलान, हर जिले में खुलेगा नेत्रदान केंद्र

Fri, 14 Sep 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि सूबे के हर जिले में नेत्रदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से नेत्रदान करने की अपील की। इससे पहले उन्होंने जोनल अस्पताल धर्मशाला में नेत्रदान केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर भी उनके साथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती तय कर रही है। डॉक्टरों के 300 पद भरे गए हैं। 200 और पद भरने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अतिरिक्त नर्सों के 800 पद भरे जा रहे हैं, जिनमें 50 प्रतिशत पदोन्नति से एवं बाकी कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जा रहे हैं।

उन्होंने इस दौरान नेत्रदान की शपथ लेने वाले लोगों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएमओ कांगड़ा डॉ. आरएस राणा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश महाजन, एसडीएम धर्मेश रमोत्रा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी, रमेश अटवाल, रमेश मौजूद थे। 
विज्ञापन


268 लोगों ने नेत्रदान के लिए शपथपत्र सौंपे
नेत्रदान केंद्र के खुलते ही अभी तक 268 लोगों ने नेत्रदान के लिए शपथ पत्र सौंपे हैं। इनमें नौ लोगों को स्वास्थ्य मंत्री ने सम्मानित किया। इनमें जोगिंद्र राणा, नवनीत शर्मा, रूपरानी, अनूप लता, प्रकाश सहदेव, रजनेश शर्मा, रमा शर्मा, विधि चंद और शीला राणा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें