हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पांचवीं व आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की एक्सट्रा क्लास लगाई जाएगी। इस साल से इन दोनों कक्षाओं में न्यूनतम अंक प्राप्त करने पर ही विद्यार्थी पास किए जाएंगे। ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को बच्चों की कमियां दूर करने के निर्देश जारी किए हैं। फरवरी के दौरान स्कूलों में इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों की एक्सट्रा क्लास लगाने को कहा गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि नो डिटेंशन पालिसी को हिमाचल सरकार ने बंद करने का फैसला लिया है। ऐसे में चालू शैक्षणिक सत्र से ही ग्रीष्मकालीन स्कूलों में यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।