फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी के डी ब्लॉक में लगी एक्सरे मशीन हांफी

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी और पुरानी इमरजेंसी में लगी मशीनों से एक्सरे करवाने को जुटी भीड़
विज्ञापन

मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आईजीएमसी के डी ब्लॉक में लगी एक्सरे मशीन शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे ही हांफ गई। मशीन के खराब होने से मरीजों को परिसर में न्यू ओपीडी ब्लॉक के इमरजेंसी और पुरानी इमरजेंसी के पास लगी मशीनों से एक्सरे करवाने के लिए जाना पड़ा। इन दोनों जगह पर एक्सरे करवाने के लिए भीड़ लग गई। हालांकि टेस्ट होते रहे, लेकिन मरीजों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इससे इमरजेंसी में आए गंभीर मरीजों के एक्सरे और ओपीडी में आए मरीजों को भी चिकित्सकों की ओर से एक्सरे के लिए लिखे जाने पर कतारों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। सुबह करीब साढ़े साढ़े दस बजे डी ब्लॉक में लगी एक्सरे मशीन के खराब होने के बाद न्यू ओपीडी की इमरजेंसी और पुरानी इमरजेंसी में लगी मशीनों से एक्सरे करवाने के लिए दोपहर बाद तक भीड़ लगी रही। इनमें प्लास्टर उतरने के बाद एक्सरे करवाने वालों के साथ नए मरीज भी शामिल थे। भीड़ अधिक होने से रिपोर्ट लेने के लिए भी इंतजार बढ़ गया। इमरजेंसी में एक्सरे करवाने के लिए कतार में खड़े राम गोपाल ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे से एक्सरे करवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं, प्लास्टर उतरा है तो डाक्टर ने एक्सरे करवाकर दिखाने को कहा है। चौपाल से आए गोविंद और सोलन से आई मरीज रमा के परिजनों ने बताया कि ओपीडी में दिखाने आए थेे, वहां से एक्सरे लिखा तो, मशीन खराब बताई गई, इसलिए इमरजेंसी में एक्सरे करवाने को मरीज को स्ट्रेचर पर इंतजार कर रहे हैं। साढे बारह बजे टेस्ट हो गया। आईजीएमसी में रोजाना सैकड़ों की संख्या में आर्थो और अन्य विभागों की ओपीडी में मरीज आते हैं, जिनका एक्सरे होता है। एक मशीन के खराब होने से दो अन्य लैब में काम बढ़ गया।
विज्ञापन

आईजीएमसी के कार्यवाहक वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक और उप वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रवीण भाटिया ने माना कि डी ब्लॉक की लैब की मशीन खराब हुई है। इसे ठीक के लिए इंजीनियर को सूचित कर दिया गया है, जल्द इसे ठीक करवा दिया जाएगा। शुक्रवार को अस्पताल की दो अन्य लैब में एक्सरे हुए, किसी का टेस्ट न हुआ हो, ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें