फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नांदेड़ साहिब के लिए अंब से चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन

Sat, 19 Jan 2019 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना से नांदेड़ साहिब के लिए सप्ताह में एक बार चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अब अंब अंदोरा से चलेगी। रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सामाजिक संस्थाओं सहित भाजपा नेताओं ने एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बढ़ाए जाने का स्वागत किया है। आने वाले कुछ दिनों में अंब अंदोरा से नांदेड़ साहिब के लिए चलने वाली ट्रेन से यात्री नांदेड़ साहिब के लिए यात्रा पर जा सकेंगे। 

विज्ञापन


सप्ताह में एक बार दोपहर के समय दिल्ली के लिए भी उन्हें यात्रा की सुविधा मिलेगी। नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस ट्रेन हर वीरवार को ऊना से चलती है और हर शनिवार को नांदेड़ साहिब से ऊना के लिए आती है। ऐसे में अब यह ट्रेन अंब से नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के प्रयासों से ही ऐसा हो पाया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से अंब तक नई ट्रेनों के विस्तार की मांग सांसद अनुराग ठाकुर ने रखी थी। कहा कि सांसद अनुराग के प्रयासों से रेल विभाग ने तलवाड़ा से मुकेरियां तक रेललाइन बिछाने को 461 करोड़ का बजट दिया है। आने वाले दिनों में इसका टेंडर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें