डाहाड़गांव में बीते दिनों खेत में लगाए बारूद से गाय का जबड़ा उड़ने के मामले के मामले में आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी नंद लाल को 6 जून को गिरफ्तार किया था। आरोपी नंद लाल के खिलाफ 26 मई को पशु क्रूरता अधिनियम 286, 429 आईपीसी और सेक्शन 11 के तहत थाना झंडूता में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
आरोपी को 6 जून को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानमाल को नुकसान पहुंचाने वाले विस्फोटक सामग्री का प्रयोग करने के लिए धारा 3(ए) भी साथ जोड़ दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट से 9 जून तक पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर सारे घटनाक्रम को सामने लाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सोशल मीडिया पर कई तरह की भटकाने वाली पोस्ट डाली जाती हैं लोग इन पर ध्यान न दें।