फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दुधली में खोदाई कार्य से साथ लगते घरों पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी की कटिंग से कमजोर हुई जमीन
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन और टीसीपी को भी भेजी लोगों ने शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र दुधली में भवन निर्माण के लिए की जा रही खोदाई से आसपास के मकानों पर खतरा मंडरा गया है। इससे यहां रहने वाले परिवार दहशत में हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीधी कटिंग के कारण जमीन की नींव कमजोर होनी शुरू हो गई है। वहीं बरसात के मौसम में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। भौंट पंचायत के तहत आने वाले दुधली क्षेत्र में फ्लैट निर्माण के लिए खोदाई का काम चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान यहां से मिट्टी गिरनी शुरू हो गई है। निर्माणाधीन प्लॉट में बिना उचित सुरक्षा उपायों के सीधी कटिंग की गई है, जिससे साथ लगते मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में भूस्खलन या जमीन धंसने की आशंका को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा कदम उठाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान न तो रिटेनिंग वॉल बनाई है और न ही अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय निवासी विशाल वर्मा ने बताया कि उनके मकान को सबसे अधिक खतरा है। इनके परिवार में बच्चों समेत चार सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि यदि भारी बारिश होती है तो मकान को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इस मामले की शिकायत नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, टीसीपी विभाग और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके का तुरंत निरीक्षण कर निर्माण कार्य की जांच की जाए।
विज्ञापन






मौका का कर लिया है निरीक्षण : ठाकुर

भौंट पंचायत के प्रधान विक्रम ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उनसे शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने मौके का दौरा किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में निर्माण कार्य से खतरा दिखाई दे रहा है। हालांकि टीसीपी विभाग ने किस तरह की अनुमति दी है, इसकी जानकारी विभाग से ही मिल पाएगी। एहतियात के तौर पर फिलहाल यहां तिरपाल बिछाए हैं, ताकि नुकसान को कम किया जा सके।गौरतलब है कि इससे पहले शहर के संजौली स्थित बोथवैल के पास भी निर्माण कार्य के चलते भूस्खलन हुआ था। भूस्खलन के बाद आधी रात को लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलना पड़ा था। ऐसे में दुधली के लोगों ने भी इस तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगाने और सुरक्षा के लिए डंगे लगाने की मांग की है, ताकि उनके घरों को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें