फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कंडा और कैथू जेल बताए तनाव से राहत के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से शनिवार को सेंट्रल जेल कंडा और कैथू जेल में नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन) तथा तनाव प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों जेलों में आयोजित कार्यक्रमों में करीब 70 बंदियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम, ध्यान और सुदर्शन क्रिया आधारित श्वास तकनीकों का अभ्यास कराया गया। कंडा जेल के उपाधीक्षक अनिल कंवर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने में प्रभावी साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों अमृत जुनेजा, कांता शर्मा, सावित्री, भूपिंदर शर्मा, गिन्नी गोयल, मनप्रीत और सोनिया मिनोचा ने किया। इस मौके पर संस्था की राज्य मीडिया प्रभारी त्रिप्ता शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें