फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बसें न चलाने से परीक्षार्थी परेशान विवि में देरी से शुरू हुईं परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बालूगंज से समरहिल सड़क कर दी है बहाल, बसें न चलाने से विद्यार्थियों को पैदल करना पड़ा सफर
विज्ञापन

विवि में एक घंटे देरी से शुरू हुईं पीजी की परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला (समरहिल) में पीजी की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं लेकिन बसें न चलने से विद्यार्थियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

शिव बावड़ी मंदिर में भूस्खलन के कारण इस सड़क पर बसें बंद कर दी हैं। बसें न चलने से परीक्षार्थी देरी से विवि पहुंचेे जिस कारण विवि प्रशासन को परीक्षा का शेड्यूल भी बदलना पड़ा। परीक्षा नौ के बजाय एक घंटा देरी से दस बजे से शुरू हुईं। परीक्षार्थियों को बालूगंज और चौड़ा मैदान से होकर समरहिल तक पैदल सफर तय करना पड़ा। बालूगंज से हिमाचल विवि शिमला की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर हैै। शहर में भारी बारिश के कारण जगह-जगह हुए भूस्खलन से बस सेवा प्रभावित है।
विज्ञापन

समरहिल चौक पर बार-बार निजी वाहनों और वहां के लिए चलाई गईं परिवहन निगम की टैक्सी सेवा के कारण जाम भी लगता रहा। बालूगंज से समरहिल के लिए मुख्य सड़क खोल दी है लेकिन इस पर बसें नहीं चलाई जा रहीं। विवि में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में सुबह के सत्र में परिवहन सेवाएं बंद रहने से पेश आने वाली परेशानी को कम करने के मकसद से विवि प्रशासन ने सुबह के सत्र की परीक्षा नौ के बजाय एक घंटा देरी से दस बजे से शुरू कीं जो एक बजे तक चलीं। इसके बाद दोपहर बाद दो से पांच बजे तक परीक्षाएं हुईं। विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन से समरहिल के लिए जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग की।



पहले दिन सभी परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा : डीएस
विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके वर्मा ने कहा कि सोमवार को विवि परिसर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में छात्रों की परेशानी को देखते हुए सुबह के सत्र में दस बजे परीक्षा शुरू की गई। किसी केंद्र से किसी छात्र के परीक्षा न दे पाने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


विद्यार्थी बोले-समरहिल तक पहुंचने में हुई परेशानी
पीजी के छात्र सुमित ने कहा कि परीक्षा स्थगित होने पर अपने घर कांगड़ा चला गया था। परीक्षा देने के लिए कांगड़ा से शिमला बालूगंज पहुंचा और वहां से पैदल समरहिल परीक्षा देने आना पड़ा। समरहिल में जाम लगा था जिससे परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी हो गई। साइकोलॉजी की छात्रा शिखा ने कहा कि उन्हें मैहली से टॉलैंड तक बस मिली। इसके बाद पैदल बस स्टैंड पहुंचना पड़ा। यहां से बालूगंज तक बस मिली। इसके आगे समरहिल तक पैदल जाना पड़ा। सोशल वर्क की परीक्षा देने आए छात्र हैप्पी ने कहा कि भट्ठाकुफर से समरहिल तक पहुंचने में दो घंटे लग गए। भट्ठाकुफर से ढली, ढली से संजौली, संजौली से बस स्टैंड, बस स्टैंड से बालूगंज तक चार बसें बदलनी पड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें