फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने मांगा 15 फीसदी आरक्षण

Sun, 11 May 2014 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को कालीबाड़ी हाल में आम सभा का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता ऑनरेरी कैप्टन एनआर वर्मा ने की। बैठक में शिमला के नौ ब्लॉकों से आए पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एनआर वर्मा ने प्रदेश सरकार से हमीरपुर पूर्व सैनिक कॉरपोरेशन का सैल शिमला में खोलने की मांग की ताकि ज्यादा से ज्यादा सैनिक इसका फायदा उठा सके।

इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार से नौकरी में 15 फीसदी कोटा देने की भी मांग की है। इससे पूर्व सैनिकों को रिटायरमेंट के बाद नौकरी मिलने में आसानी होगी।

साथ ही ए ग्रुप के नीचे सेनानिवृत्त सैनिकों को पूरा डीए देने और स्व रोजगार मुहैया करवाने को भूमि देने की भी मांग की। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से लेगी और जल्द ही इन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें