फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक सदानंद चौहान का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Mon, 26 Jun 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
नाहन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सदानंद चौहान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नाहन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सदानंद चौहान का रविवार को चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। पूर्व विधायक पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कैंसर से पीड़ित सदानंद चौहान को दिल का दौड़ा पड़ा और उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। पूर्व विधायक अपने पीछे एक बेटे व दो बेटियों को छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन


सदानंद चौहान ने 2003 के विधानसभा चुनाव में लोक जन शक्ति पार्टी के टिकट पर नाहन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। बीते शुक्रवार को कैंसर की कीमोथैरेपी के लिए सदानंद चौहान को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन से नाहन इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पैतृक गांव में भी मातम छा गया है। 

शहर में एक सफल कारोबारी के रूप में जाना जाने वाले सदानंद चौहान लोगों के भी बेहद करीब थे। सदानंद चौहान प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पिछले नाहन प्रवास के दौरान भी एक जनसभा में उपस्थित हुए थे। 27 अक्तूबर 1955 को स्वतंत्रता सैनानी स्व. बूटीनाथ के घर जन्मे चौहान का शव रविवार देर शाम नाहन लाया गया। स्व. चौहान के बेटे नितिन चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे नाहन में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें