फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पूर्व मंत्रियों ने खाली किए आवास, नाम की पट्टिका में भी किया पेंट

Mon, 12 Dec 2022 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सचिवालय सामान्य प्रशासन ने पूर्व मंत्रियों के नाम की पट्टिका पर पेंट कर दिया है। अब इनमें नए मंत्रियों के नाम और कोठी नंबर लिखा जाएगा। 
विज्ञापन
नाम की पट्टिका में भी किया पेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही पूर्व मंत्रियों ने सरकारी आवास खाली करने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को भाजपा के पूर्व मंत्रियों के समर्थक सरकारी आवास पहुंचे और सामान समेटकर पिकअप में ले जाते देखे गए। सचिवालय सामान्य प्रशासन ने पूर्व मंत्रियों के नाम की पट्टिका पर पेंट कर दिया है। अब इनमें नए मंत्रियों के नाम और कोठी नंबर लिखा जाएगा। हालांकि, अभी मंत्रियों के नाम तय नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


सप्ताह के भीतर मंत्री फाइनल किए जा सकते हैं। सचिवालय सामान्य प्रशासन ने मंत्रियों के आवासों में रिपेयर का काम शुरू कर दिया है। परदों को बदला जा रहा है। जिन कमरों का फर्नीचर खराब है, उन्हें ठीक किया जा रहा है। मंत्रियों के आवासों को जाने वाले रास्ते भी दुरुस्त किए जा रहे हैं। क्रिस्टल हाल में अभी पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के नाम की पट्टिका लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें