फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले एक और बड़े नेता की हुई भाजपा में वापसी

Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राधारमण शास्त्री ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा तथा पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा की उपस्थिति में शास्त्री ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


शास्त्री ने पार्टी की नीतियों के प्रति पर पूर्ण विश्वास जताते हुए नेतृत्व पर आस्था व्यक्त की। राधारमण 1970 से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। जयप्रकाश आंदोलन का हिस्सा बने शास्त्री ने 1977 में पहली बार चौपाल विधानसभा से भाजपा चुनाव जीता।
विज्ञापन


दूसरी बार 1990 में चौपाल से दोबारा चुनाव जीते। पहले उन्हें शिक्षा मंत्री, फिर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2012 में भाजपा छोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें