फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह का सीएम जयराम ठाकुर पर पलटवारः बोले- सूखे की स्थिति, बढ़ती महंगाई पर ध्यान दें

Wed, 24 Jan 2018 12:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर एक लाख रुपये के बजट में कॉलेज खोलने की बात कही है। 

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा है कि या तो उन्हें इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है या फिर बजट प्रावधानों की कोई जानकारी नहीं है। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख रुपये के बजट प्रावधान में कोई भी कॉलेज नहीं खोला गया है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी है कि उन्हें प्रदेश में सूखे की स्थिति, बढ़ती महंगाई और अन्य ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान देना चाहिए। न कि उन्हें पूर्व सरकार के किए गए जनहित के कार्यों को बंद करने पर ध्यान देने की जरूरत है।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री इन घोषणाओं पर ये कहा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में जितने भी कॉलेज और स्कूल खोले, उनके लिए समुचित बजट का प्रावधान किया गया है। कॉलेज खोलने की घोषणा के साथ ही पांच करोड़ रुपये की धनराशि तुरंत संबंधित विभाग को जारी की जाती थी, जबकि शेष निर्माण में आवश्यकता के अनुसार दी जाती है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज और स्कूूल जरूरत के मुताबिक पिछडे़ क्षेत्र में जिनमें सिराज के लंबाथाच और थाची में कॉलेज खोले गए हैं। इन कॉलेजों और स्कूलों का मुख्य रूप से लड़कियों को फायदा हुआ है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अति उत्साह में उनके खिलाफ झूठी बयानबाजी कर रहे हैं।

प्रदेश में उनकी सरकार की ओर से जितने भी संस्थान खोले गए हैं, उन्हें समुचित बजट प्रावधान किया गया है। यह अलग है कि वर्तमान सरकार इन संस्थानों के बजट में कटौती करने की नीयत से कार्य कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें