फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने धूमल को कहा- मैनी-मैनी हैपी रिटर्न्स ऑफ द डे!

Mon, 10 Apr 2017 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भले ही सियासी तौर पर विरोधी रहे हों, लेकिन जन्मदिन पर दोनों एक-दूसरे को बधाई देना नहीं भूलते। सोमवार को धूमल के जन्मदिन पर वीरभद्र सिंह ने उन्हें फोन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धूमल को फोन पर मुस्कुराते हुए कहा- मैनी-मैनी हैपी रिटर्न्स ऑफ द डे! 
विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह ने दोपहर बाद राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद लंच पर जाते समय धूमल को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने एक बार बधाई देने के बाद दोहराया- मैनी-मैनी हैपी रिटर्न्स ऑफ द डे। दूसरी ओर से नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल ने भी सीएम वीरभद्र सिंह को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद किया। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल का सोमवार को जन्मदिन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें