फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नगर पंचायतों, नप चुनाव के लिए ईवीएम और टीमें रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिमला में सात नगर पंचायतों और तीन नगर परिषदों के 62 पदों के लिए होने हैं चुनाव
विज्ञापन

हर मतदान केंद्र पर रहेगी एक अतिरिक्त ईवीएम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में तीन नगर परिषदों (नप) और सात नगर पंचायतों के 62 पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को राजधानी से ईवीएम के साथ निर्वाचन टीमें रवाना कर दीं। ठियोग और रामपुर नगर परिषदों समेत जिला की सात नगर पंचायतों के लिए 18 मई को मतदान होगा। रोहड़ू नगर परिषद के लिए 22 मई को मतदान होना है।
विज्ञापन

यह टीमें संबंधित क्षेत्र के एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारियों को रिपोर्ट देंगी।
इन्हें वोटिंग से पहले मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान से पहले ईवीएम का परीक्षण भी किया जाना है। साथ ही चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भी आखिरी बार इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। इन चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल नहीं होगा। जिला प्रशासन के अनुसार हर मतदान केंद्र के लिए दो-दो ईवीएम भेजी गईं हैं। इनमें एक ईवीएम मतदान के लिए इस्तेमाल होगी। यदि इसमें मतदान के दौरान किसी तरह की खराबी आती है तो बैकअप में रखी गई दूसरी ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। हर चुनाव क्षेत्र के लिए एक ईवीएम ट्रेनिंग के लिए भी उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला शिमला में सात नगर पंचायतों और तीन नगर परिषदों के 62 पदों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें 74 पदों पर चुनाव होने थे लेकिन 12 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी को चुन लिए गए हैं। नारकंडा नगर पंचायत में सभी पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी को चुना गया है। इसके अलावा नेरवा में चार और चिड़गांव में एक पद पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें