फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: किराया न चुकाने, घर खाली रखने पर बेदखली का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया किराया के 4.07 लाख चुकाने होंगे
विज्ञापन

बकाया राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। किराया न चुकाने और बिना किसी उचित कारण के परिसर को लंबे समय तक खाली रखने के मामले में अदालत ने किरायेदार को बेदखल करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

रेंट कंट्रोलर संदीप सिंह सुहाग की अदालत ने प्रतिवादी को परिसर खाली करने के साथ ही 4,07,144 रुपये की बकाया किराया राशि 12 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज सहित अदा करने का आदेश दिया है। यह याचिका शिमला कैथोलिक डायोसीस (कैथोलिक क्लब) की ओर से सेंट माइकल्स और एनशैम एस्टेट, रिपन प्लेस, शिमला के प्रशासक फादर जे. डेक्सेन के माध्यम से दायर की थी। याचिकाकर्ता ने हिमाचल प्रदेश शहरी किराया नियंत्रण अधिनियम की धारा 14 के तहत फिंगास्क एस्टेट स्थित कैथोलिक क्लब के सेट नंबर-3 (दूसरी मंजिल) को खाली करवाने की मांग की थी। इस परिसर में एक बेडरूम, ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम, किचन और शौचालय शामिल हैं। याचिका के अनुसार प्रतिवादी मीना माइकल (पांडे) को वर्ष 2003 में 3,500 रुपये प्रतिमाह किराये पर यह परिसर दिया था। आरोप था कि अप्रैल 2019 से किरायेदार ने किराया देना बंद कर दिया। इसके अलावा याचिका दायर करने से पहले लगातार 12 माह तक बिना किसी ठोस कारण के परिसर का उपयोग भी नहीं किया। इसके बाद संस्था ने 17 दिसंबर 2020 को अदालत में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान नोटिस जारी होने के बावजूद प्रतिवादी अदालत में पेश नहीं हुईं। इसके चलते 9 मई 2025 को उनके खिलाफ एकतरफा (एक्स-पार्टे) कार्यवाही शुरू की गई। सुनवाई के दौरान जल आपूर्ति विभाग के अधिकारी हनुमंत सिंह ने रिकॉर्ड पेश कर पुष्टि की कि बकाया बिलों का भुगतान न होने के कारण वर्ष 2018 में ही इस परिसर का पानी का कनेक्शन काट दिया था। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर माना कि याचिकाकर्ता ने अपने दावे को साबित कर दिया है और प्रतिवादी की ओर से इसका कोई खंडन नहीं किया। इसके आधार पर अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए परिसर खाली करने के आदेश दिए। साथ ही बकाया किराया राशि देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें