फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा संकटमोचन में चोरी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों से भी पुलिस कर रही है पूछताछ
विज्ञापन

लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया है हाथ साफ
स्थायी ठिकाना नहीं होने से आरोपी को पकड़ना बना चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संकटमोचन मंदिर से लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने शिमला, सोलन और जीरकपुर समेत दूसरे राज्यों के कई सराफा कारोबारियों से पूछताछ की है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस दस दिन से आरोपी की तलाश कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है। जांच में उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, लेकिन स्थायी ठिकाना नहीं होने और छिपने के तरीके के कारण उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी न तो अपने पास मोबाइल फोन रखता है और न ही होटल या गेस्ट हाउस में ठहरता है। वह छिपने के लिए जंगलों और सुनसान स्थानों का इस्तेमाल करता है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। इससे पहले भी चोरी के मामलों में उसकी गिरफ्तारी दूसरे राज्यों के अलग-अलग स्थानों से हो चुकी है। स्थायी ठिकाना नहीं होने से पुलिस को उसकी तलाश में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया है। मुखबिरों के जरिये भी उसकी गतिविधियों और संभावित मूवमेंट की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


यह मामला 31 अक्तूबर की रात का है। कच्चीघाटी के समीप स्थित प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर में एक चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दाखिल हुआ और चांदी के मुकुट, छत्र समेत सोने के आभूषण चोरी कर ले गया। आरोपी ने करीब एक घंटे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसकी जानकारी सुबह करीब चार बजे सुरक्षा कर्मी को लगी। इसके बाद उसने मंदिर प्रबंधन को सूचना दी और मामला बालूगंज पुलिस के ध्यान में लाया गया।
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरों में कैद है चोरी की वारदात
चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में आरोपी का चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस जांच में उसकी पहचान हो चुकी है, लेकिन जांच प्रभावित न हो, इसलिए उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में किसी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। प्रारंभिक जांच में इस वारदात में एक ही व्यक्ति के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस मामले में सर्राफा कारोबारियों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। एसआईटी दिन-रात मामले की जांच में जुटी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें