में आयोजित समारोह में जमाया रंग
एक्जाम प्रेशर विषय पर आधारित नाटक का किया मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी शिमला। यूरो किड्स प्री-स्कूल पंथाघाटी के गेयटी थियेटर में आयोजित वार्षिक उत्सव में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप के बच्चों ने राम सम सम और बेबी शार्क गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। इस अवसर पर माताओं ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी जिस पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक डॉ. पंकज लालित ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य दिशा रोच भी कार्यक्रम में मौजूद रही। कार्यक्रम में सेलिब्रेटिंग मदरहुड एंड आर्ट के तहत यूरो की माताओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। बिलीवर पावर ऑफ पॉजीटिविटी और धूम-धड़ाका जैसे जोशीले नृत्य भी प्रस्तुत किए। इसके बाद एक्जाम प्रेशर विषय पर आधारित संगीतात्मक नाटक पेश किया गया।
यूरो की माताओं ने पहाड़ी लोक नृत्य कर हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाई। बच्चों ने एनिमल बूगी-बूगी और काउबॉय सॉंग पर प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज ललित ने कहा कि बच्चों को अपनी स्थानीय भाषा और संस्कृति से जोड़ना आवश्यक है। यह उनके व्यक्तित्व की जड़ें मजबूत करती हैं और उनमें अपनी पहचान के प्रति गर्व का भाव जगाती हैं। कार्यक्रम के अंत में कथक प्रस्तुति (परफॉर्मिंग आर्ट्स) पुरस्कार समारोह हुआ। थैंक यू सांग के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।