फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफओ शिमला: महिलाओं के पीएफ और पेंशन दावों का निपटारा 24 से 48 घंटे में किया

Tue, 08 Mar 2022 09:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 25 फरवरी से पांच मार्च तक प्राप्त महिलाओं के सभी पीएफ और पेंशन दावों का निपटारा सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर 24 से 48 घंटे के अंदर किया गया। इसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को कार्यालय में किसी भी सदस्य का कोई भी दावा लंबित नहीं है।
विज्ञापन
ईपीएफओ शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय शिमला और इसके अंतर्गत आने वाले जिला कार्यालयों की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च के उपलक्ष्य पर महिलाओं के लिए विशेष अभियान आयोजित किए गए। ये आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आइकोनिक वीक में सात मार्च से 14 मार्च के कार्यक्रम के तहत आयोजित हुए। क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 25 फरवरी से पांच मार्च तक प्राप्त महिलाओं के सभी पीएफ और पेंशन दावों का निपटारा सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर 24 से 48 घंटे के अंदर किया गया। इसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ईपीएफओ कार्यालय शिमला में न सिर्फ महिलाओं का ही, बल्कि किसी भी सदस्य का कोई भी दावा लंबित नहीं है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुदर्शन कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय शिमला और इसके अंतर्गत आने वाले सभी जिला कार्यालयों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

विज्ञापन


महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की समस्याएं सुनी जा रही है और साथ ही तत्काल उनका निस्तारण किया जा रहा है। क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिष्ठानों के परिसरों में जाकर महिला सदस्यों के ई-नामांकन दाखिल करने के लिए विभिन्न जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप 74 प्रतिष्ठानों ने अपनी महिला कर्मचारियों का 100 प्रतिशत ई-नामांकन पूरा कर लिया है। हिमाचल प्रदेश में सात मार्च 2022 तक 28,022 महिलाओं ने सफलतापूर्वक अपना ई-नामांकन दाखिल कर लिया है। सुदर्शन कुमार ने बताया कि ईपीएफओ अपनी डिजिटल सेवाओं के माध्यम से ई-गवर्नेंस की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है और अपने सदस्यों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रत्यनशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें