फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्रालय ने ठुकराया एनएचएआई का प्रस्ताव, बंद ही रहेगा फोरलेन का काम

Sat, 19 Sep 2020 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एनएचएआई का कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण फिर से शुरू करने का प्रस्ताव पर्यावरण मंत्रालय नहीं माना है। इससे एनएचएआई को झटका लगा है। मंत्रालय ने साफ किया है कि फोरलेन में उपायुक्तों की ओर से गठित जांच कमेटियों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पर आगे विचार किया सकता है। फोरलेन निर्माण में एनएचएआई ने बिना केंद्र की अनुमति के रोड अलाइनमेंट प्लान में बदलाव किया गया। अवैध डंपिंग का मामला भी पर्यावरण मंत्रालय पहुंचा है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस संबंध में कई बार पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी, लेकिन इस पर मंत्रालय को कोई रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद मंत्रालय ने  फोरलेन का काम बंद करने के निर्देश जारी किए। एनएचएआई पर्यावरण मंत्रालय से काम शुरू करवाने की सिफारिश कर रही है, लेकिन मंत्रालय ने फिलहाल काम शुरू करने से मना कर दिया है। एनएचएआई ने मंत्रालय को की गई सिफारिश में बताया है कि जिस जमीन पर रोड अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। वहां पर काम नहीं किया जाएगा। जहां पर रोड अलाइनमेंट सही है, वहां पर काम करने की अनुमति दी जाए। 

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मंडी कार्यालय की ओर से फोरलेन के काम को शुरू करने की सिफारिश की गई है। मंत्रालय ने अभी इसके लिए अनुमति नहीं दी है। उपायुक्तों की रिपोर्ट के बाद ही इस पर कोई फैसला आ सकता है। - योगेश गैरोला, तकनीशियन निदेशक पर्यावरण मंत्रालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें