फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में अफीम के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने शिमला-धर्मशाला एनएच-103 पर अबढाणीघाट में वीरवार रात्रि गश्त के दौरान एक बाइक सवार से अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल नंबर एचपी 23-ए-7888 अबढाणीघाट में बीच सड़क पर खड़ा था। पुलिस दल ने राकेश कुमार पुत्र बेलीराम गांव गलासी डाकघर दाबला तहसील घुमारवीं से बीच सड़क पर बाइक खड़ा करने के बारे में पूछताछ की तो वह घबरा गया। शक के आधार पर बाइक को चेक किया तो तेल की टंकी के कवर के अंदर से 54.5 ग्राम अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने बाइक सवार राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें