पर्यावरण से विशेष लगाव रखने वाले हिंगराज चिराग इस बार पांच सौ पौधे अपनी गृह पंचायत में रोपेंगे। पौधरोपण कर हिंगराज चिराग की पहचान पेड़ों वाले मास्टर के तौर पर बन गई है। अब तक करीब आठ हजार पौधे हिंग राज चिराग रोप चुके हैं। वन विभाग सलूणी की ओर से चकोली नर्सरी से उनके लिए पौधे आवंटित किए गए। हिंगराज चिराग ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर पौधरोपण किया जाएगा। इसमें तीन पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।