फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के नल में अचानक दौड़ा करंट, लोगों ने तार जोड़कर जलाया बल्ब

Thu, 04 Jun 2020 10:18 AM IST
Krishan Singh सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
पानी के नल में करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा शहर के सात किमी दूर उदयपुर पंचायत में सार्वजनिक नल में अचानक करंट दौड़ गया। पानी भर रहे एक बच्चे को करंट का झटका भी लगा। गनीमत रही कि झटके से बच्चा दूर गिर गया। बच्चे ने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद बिजली बोर्ड का लाइनमैन वहां पहुंचा। ग्रामीणों ने बल्ब नल से जोड़ा तो यह जल उठा। इसके बाद लाइनमैन ने ग्रामीणों को हिदायत कि नल से दूर रहें। बुधवार को बोर्ड के सहायक अभियंता की अगुवाई में बोर्ड के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और पानी के नल से बिजली के बल्ब जलने की गुत्थी को सुलझाने में कामयाब रही।

विज्ञापन


तड़ोली निवासी राज कुमार, चमन, कमल, अनु देवी, पुन्नी देवी और दीक्षा ने बताया कि पानी के नल से पहले भी लोगों को कई बार करंट के झटके लग चुके हैं। 10 परिवार इसी सार्वजनिक नल से पानी भरते और यहीं पर ही कपड़े धोते हैं। साल 2003-04 में पुन्नी देवी को यहां पर करंट लगा था। उस दौरान भी बोर्ड को सूचित किया गया था। बावजूद इसके इस समस्या का उचित समाधान नहीं निकल पाया है। अब बच्चे को करंट लगा। ग्रामीणों का कहना है कि बोर्ड के पास शनिवार को शिकायत करने के बाद भी बोर्ड प्रबंधन को फॉल्ट तलाशने में चार दिन का समय लगा।

बुधवार को सहायक अभियंता की अगुवाई में टीम पहुंची। इस दौरान पाया गया कि गांव के एक घर में दिया गया बिजली का कनेक्शन शॉर्ट होने से करंट आया है। बोर्ड ने एहतियात के तौर पर उक्त घर की बिजली काट दी है। बोर्ड के सहायक अभियंता हरी सिंह ने बताया कि गांव के एक मकान में बिजली कनेक्शन शॉर्ट कर गया था। जिस कारण ही करंट पानी के नल में दौड़ रहा था। घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। जब तक उक्त व्यक्ति फॉल्ट को ठीक नहीं करवाता है। इस घर की सप्लाई बंद रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें