फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से मिलने 'बिग बॉस' में गए प्रशिक्षु डॉक्टर की आईजीएमसी में एंट्री बंद

Sat, 15 Dec 2018 10:03 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान के चर्चित टीवी शो बिग बॉस में फैमिली टास्क के लिए बतौर मेहमान गए प्रशिक्षु डॉक्टर की आईजीएमसी शिमला में एंट्री बंद कर दी है। चार दिन से डॉक्टर अभिनव को न तो वार्ड में मरीजों को देखने की इजाजत है और न ही क्लास में जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन


सेकंड ईयर के इस पीजी स्टूडेंट पर बिना छुट्टी मंजूर हुए बिग बॉस के घर में जाने पर आर्थो विभाग के प्रमुख ने कार्रवाई की है। बता दें कि प्रशिक्षु डॉक्टर की बहन सुरभि राणा बिग बॉस में प्रतिभागी हैं। पांच से सात दिसंबर तक फैमिली टॉस्क के लिए यह डॉक्टर बिग बॉस के घर गए थे।

छुट्टी नामंजूर होने के बाद भी बहन का साथ देने बिग बॉस में पहुंच गया

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में आर्थो विभाग में पीजी कर रहे डॉ. अभिनव को बिग बॉस से न्योता आया। डॉक्टर ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था लेकिन विभागाध्यक्ष की ओर से छुट्टी नामंजूर होने के बाद भी डॉक्टर, बहन का साथ देने बिग बॉस में पहुंच गया।

वह पांच दिसंबर को गया और सात दिसंबर को लौट आया। लेकिन जैसे ही वह लौटा, कॉलेज प्रबंधन की ओर से चिट्ठी घर पहुंच चुकी थी। इसमें दो दिन में अस्पताल में ज्वाइनिंग देने को कहा था।

वह दस दिसंबर को अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसे डिबार कर दिया था। अस्पताल में चार दिन से इधर-उधर भटक रहा है, जबकि दूसरी ओर, बिग बॉस में जाने पर लोग उसे बधाइयां दे रहे हैं। 
विज्ञापन

कौन हैं सुरभि राणा

विभागाध्यक्ष की ओर से प्रशिक्षु डॉक्टर की शिकायत की गई है। इसको लेकर अभी प्रक्रिया चली है। मेरी तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।
- डॉ. रवि चंद शर्मा, प्राचार्य आईजीएमसी, शिमला

सम्मान को पहुंची ठेस तो कर दी सात शिकायतें
सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षु डॉक्टर के खिलाफ एक साथ सात शिकायतें की गई हैं। माना जा रहा है विभागाध्यक्ष ने इसे सम्मान का मुद्दा बना लिया है। प्रशिक्षु डॉक्टर पर मरीजों से सही बर्ताव न करने, सहयोगियों से बेहतर संवाद न करने समेत मुंह से शराब की बू आने जैसी शिकायतें की हैं।

हमीरपुर जिले के सुजानपुर के पटलांदर की रहने वाली सुरभि राणा बिग बॉस में दमदार प्रतिभागियों में से एक हैं। सुरभि की बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं। इससे पूर्व वह एमटीवी रोडीज एक्सट्रीम की भी प्रतिभागी रह चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें