फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चलहोग के नालहट्टी में भी दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विकास खंड टुटू की चलहोग पंचायत के नालहट्टी के प्राथमिक स्कूल में बनाए दो मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से ही मतदाता पहुंचना शुरू-शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

सुबह दस बजे मतदान केंद्र के बाहर मतदाता छतरी लेकर कतार में खड़े नजर आए। मतदान केंद्र के इन दो बूथ में चार नंबर में दस बजे तक 50 मतदाता मतदान कर चुके थे वहीं बूथ नंबर पाँच में 25 ने मतदान किया था। पहली बार आए मतदाता यश ठाकुर ने कहा कि यह अपनी पंचायत चुनने का अवसर है, इसलिए इसमें मेरी रुचि अधिक है। पलक शर्मा गांव भलोगड़ी ने बताया कि मैंने पहली बार अपनी पंचायत चुनने के लिए मतदान किया। अर्पिता शर्मा बाली मतदान करने के लिए सुबह आठ बजे आ गई थी। उन्होंने कहा कि मुझे आज पता चला कि कैसे हम अपनी पंचायत को चुनते हैं। चहलोग पंचायत घर चलहोग में बनाए गए तीन बूथों में सुबह साढ़े दस बजे तक 50 फीसदी मतदान हो चुका था। सुबह ग्यारह बजे भलोह पंचायत के कश्मल का पानी मतदान केंद्र में बनाए पांचों बूथों पर मतदाता स्कूल के बरामदे में मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में नजर आए। सेरीग गांव की सुनीता हाथ में लाठी लेकर अपने बेटे के साथ मतदान करने के लिए पहुंची थी। वहीं 83 वर्षीय राम करण भी अपने बेटे के साथ पैदल चलकर मतदान करने के लिए केंद्र तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें