फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कॉलेज की फीस के लिए पैसे लेकर गया था युवक, नशे से मौत के बाद जांच में हुआ खुलासा

Mon, 14 Oct 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की मौत के बाद पुलिस जांच में कई खुलासे हुए हैं। युवक को घर से कॉलेज की फीस के 5500 रुपये दिए गए थे। इसके बाद से वह घर से लापता था। पुलिस को मौके से सिरिंज, चम्मच, फॉयल पेपर, मोबाइल फोन और करीब 25 रुपये मिले हैं। इससे पुलिस का शक और बढ़ गया है कि युवक की मौत चिट्टे की ओवरडोज से हुई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


बिलासपुर के निहाल सेक्टर का आदित्य एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह शुक्रवार से घर से लापता था। परिजनों ने पुलिस थाना में इसकी रिपोर्ट लिखवाई थी। इसके बाद युवक लोक निर्माण विभाग की मेकेनिकल वर्कशॉप के पास मिला था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर सिरिंज, चम्मच और फॉयल पेपर सहित अन्य सामग्री मिली है।

हालांकि, अभी पुलिस इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद बिसरा फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। यहां से रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। 
विज्ञापन


जिले में धड़ल्ले से होता है चिट्टे का कारोबार 
बिलासपुर जिले में धड़ल्ले से चिट्टे का कारोबार हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने मामले में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही है। इस कारण पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसने के बड़े दावे कर रही है, लेकिन युवक की मौत ने सभी दावों की पोल खोल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें