फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC: इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा के 12 छात्रों ने पास की लोक सेवा आयोग की परीक्षा

Sun, 26 Mar 2023 09:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)

सार

राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां के 12 पूर्व छात्रों ने सहायक अभियंता चयनित होकर संस्थान का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां के 12 पूर्व छात्रों ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित अंतिम परिणाम में सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल), हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड में चयनित होकर संस्थान का नाम ऊंचा किया है।

विज्ञापन


कॉलेज के निदेशक एवं प्रधानाचार्य प्रो. दीपक बंसल ने पूर्व विद्यार्थियों के चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एक संस्थान से एक परीक्षा में पूर्व विद्यार्थियों का चयन संस्थान के अध्यापकों की मेहनत व विद्यार्थियों की गुणवत्ता को दर्शाता है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के कार्यकारी प्रमुख अजय शर्मा और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के समस्त अध्यापकों ने सहायक अभियंता चयनित हुए पुलकित दीक्षित, शुभम सोहल, यश पाल शुक्ला, पूजा हेता, नीशू भारती, हर्ष मेहरा, रजत चौहान, अरुण ठाकुर, अदिति शर्मा, पिनक शर्मा, हेमंत शर्मा व साहिल शर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन


महाविद्यालय के पूर्व निदेशक एवं प्रधानाचार्य प्रो. प्रेम प्रकाश शर्मा ने भी विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की है। संस्थान के परिसर जनसंपर्क प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि व कठिन परिश्रम वर्तमान एवं भविष्य में सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें