फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के पास रोजगार का मौका: आईटीआई धर्मशाला में 12 अप्रैल को कैंपस साक्षात्कार

Thu, 07 Apr 2022 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में 12 अप्रैल को बद्दी की कंपनी वर्धमान टैक्सटाइल कैंपस साक्षात्कार लेगी। कटाई-सिलाई, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी और कढ़ाई में प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवक-युवतियों के साथ जिन लड़कियों ने 10वीं या 12वीं कक्षा पास की है, वे भी साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में 12 अप्रैल को बद्दी की कंपनी वर्धमान टैक्सटाइल कैंपस साक्षात्कार लेगी। कटाई-सिलाई, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी और कढ़ाई में प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवक-युवतियों के साथ जिन लड़कियों ने 10वीं या 12वीं कक्षा पास की है, वे भी साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीष कुमार राणा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 12 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे संस्थान में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों को कंपनी प्रथम माह 8000 तथा दूसरे और तृतीय माह 8200 रुपये, जबकि चौथे से पांचवें माह में 8500 रुपये प्रतिमाह देगी। एक वर्ष के बाद 10230 वेतन अदायगी के अलावा रहने के लिए आवास सुविधा और कम रेट पर कैंटीन में तीन समय का खाना भी उपलब्ध करवाएगी। अधिक जानकारी के लिए संस्थान में कार्यरत समूह अनुदेशक राजीव कुमार से मोबाइल नंबर 70181-42031 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें