फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों को मिलेगी पूरी पेंशन

Tue, 10 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने इन कर्मचारियों की पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है।हिमाचल में सरकारी विभागों से बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थाओं में समायोजित कर्मचारियों को अब सेवानिवृत्ति के बाद पूरी पेंशन मिलेगी।

विज्ञापन


पहले से ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। विभागीय कर्मचारियों की बजाय इन्हें एकमुश्त (लमसम) पेंशन दी जा रही थी।

प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की पूरी पेंशन को री-स्टोर करने का फैसला लिया है। ऐसा उन सरकारी कर्मचारियों के मामले में होगा जिन्होंने बोर्डों-निगमों या स्वायत्त संस्थानों से पेंशन के एवज में एकमुश्त राशि निकाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा पेंशन का भुगतान

इसमें स्पष्ट किया है कि पेंशन लाभ की जो प्रक्रिया विभागीय कर्मचारियों के लिए रहती आई है, ठीक वैसी ही प्रक्रिया अब निगमों, बोर्डों और स्वायत्त संस्थानों के उन कर्मचारियों के लिए भी लागू होगी जो विभागों से गए हैं।

विभागों से इन संस्थानों में जाने के बावजूद अगर उन्होंने पेंशन के रूप में एकमुश्त राशि ही निकाली है तो उनका पूरी पेंशन का लाभ भी विभागीय कर्मचारियों की तर्ज पर लागू होगा।

प्रदेश मेें पर्यटन विकास निगम समेत कई अन्य स्वायत्त संस्थानों में इस लाभ से वंचित कर्मचारी बड़े समय से इस मांग को उठा रहे थे। लंबे संघर्ष के बाद उनकी इस बात को मानते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें