अब तक कर्मचारियों को मूल वेतन का 9 फीसदी अंतरिम राहत के तौर पर दिया जा चुका है जिसे बढ़ाकर सरकार 13 फीसदी कर सकती है। हालांकि, इससे सरकार पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री राज्यत्व दिवस पर बिलासपुर में एम्स, 69 एनएच और भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं को जनता के सामने रखेंगे। खनन, वन और शराब माफिया पर लगाम कसने के साथ अपराध नियंत्रण के लिए गुडि़या और होशियार सिंह हेल्पलाइन शुरू करने का विस्तृत प्रारूप भी सीएम अपने संबोधन में पेश करेंगे।
खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बुधवार को तय कार्यक्रम बदलना पड़ा। सीएम जयराम ठाकुर ने रामपुर का दौरा रद्द कर दिया है। वे सड़क मार्ग से दोपहर डेढ़ बजे शिमला से आनी के लिए रवाना हुए। उनके साथ कुछ वरिष्ठ मंत्री, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, डीजीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी गए हैं।
आनी के मेला ग्राउंड में सुबह 11 बजे से समारोह शुरू होगा। एक बजे समारोह समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ढाई बजे शिमला के लिए रवाना होंगे। सीएम 26 जनवरी को रिज मैदान शिमला में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे।