फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

Thu, 25 Jan 2018 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेश सरकार एक बार फिर कर्मचारियों पर मेहरबानी दिखा सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुल्लू के आनी में वीरवार को होने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह पर कर्मचारियों को मूल वेतन पर 4 फीसदी की अंतरिम राहत देने की घोषणा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री इस मौके पर भाजपा के स्वर्णिम दृष्टिपत्र में किए वादों के साथ विकास का रोडमैप भी लोगों के समक्ष रखेंगे। कानून - व्यवस्था, नए राष्ट्रीय राजमार्ग और ईज ऑफ डूईंग बिजनेस उनकी प्राथमिकताओं में शुमार हैं।

राज्यत्व दिवस पर पूर्व में सरकारें बड़ी घोषणाएं करती रही हैं। इसी परंपरा को मुख्यमंत्री जयराम भी आगे बढ़ा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों को दिसंबर महीने में डीए की किस्त देने के बाद अब अंतरिम राहत (आईआर) देने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

अंतरिम राहत को बढ़ाने की तैयारी

अब तक कर्मचारियों को मूल वेतन का 9 फीसदी अंतरिम राहत के तौर पर दिया जा चुका है जिसे बढ़ाकर सरकार 13 फीसदी कर सकती है। हालांकि, इससे सरकार पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री राज्यत्व दिवस पर बिलासपुर में एम्स, 69 एनएच और भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं को जनता के सामने रखेंगे। खनन, वन और शराब माफिया पर लगाम कसने के साथ अपराध नियंत्रण के लिए गुडि़या और होशियार सिंह हेल्पलाइन शुरू करने का विस्तृत प्रारूप भी सीएम अपने संबोधन में पेश करेंगे।
विज्ञापन

यहां होगा पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह

खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बुधवार को तय कार्यक्रम बदलना पड़ा। सीएम जयराम ठाकुर ने रामपुर का दौरा रद्द कर दिया है। वे सड़क मार्ग से दोपहर डेढ़ बजे शिमला से आनी के लिए रवाना हुए। उनके साथ कुछ वरिष्ठ मंत्री, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, डीजीपी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी गए हैं।

आनी के मेला ग्राउंड में सुबह 11 बजे से समारोह शुरू होगा। एक बजे समारोह समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ढाई बजे शिमला के लिए रवाना होंगे। सीएम 26 जनवरी को रिज मैदान शिमला में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें