फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में कर्मचारियों को नहीं मिल रहे आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सालों से नहीं हुआ आवासों का आवंटन
विज्ञापन

डॉक्टर समेत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सैकड़ों कर्मी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में कार्यरत कर्मचारियों को आवास नहीं मिल रहे हैं। आवास न मिलने से कर्मचारी परेशान हैं।
कर्मचारी उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आवास देने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके उच्च अधिकारी कर्मियों की गुजारिश को अनसुना कर रहे हैं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में डॉक्टरों, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए आवास देने की व्यवस्था है। पिछले दो सालों से भी अधिक समय से कर्मचारियों को आवास नहीं मिले हैं। आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ ने शहरी विधायक हरीश जनारथा के समक्ष भी मामला उठाया है।
विज्ञापन

आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता ने बताया कि दो सालों से आवासों का आवंटन नहीं हुआ है। इस वजह से सैकड़ों कर्मचारी परेशान हैं। अस्पताल में 24 घंटे सातों दिन कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहना पड़ता है। इसलिए अस्पतालों के नजदीक कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा दी जाती है लेकिन मौजूदा समय में हालत खराब है। उन्होंने कहा कि कमेटी को चाहिए कि वह तुरंत बैठक करवाकर जरूरतमंद कर्मचारियों को आवास का आवंटन जल्द करे। शहरी विधायक हरीश जनारथा ने भी कर्मचारियों के इस समस्या के जल्द समाधान की बात कही है। कर्मचारियों का कहना है कि सालों से बैठक नहीं हुई है। आबजेक्शन भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें