फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना अस्पताल में इमरजेंसी सेवा और डायलिसिस सेवा होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में दस नए तकनीशियन किए गए हैं तैनात, ब्लड बैंक को शुरू करना भी होगा अब आसान
विज्ञापन

अभी डायलिसिस के लिए मरीज भेजे जाते हैं आईजीएमसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (एआईएमएसएस) चमियाना को दस तकनीशियन मिल गए हैं। इनमें से नौ ने ज्वाइन कर लिया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से लगातार उठाई जा रही इस मांग पर मार्च में आउटसोर्स आधार पर पद भरने को मंजूरी दी गई थी।
तकनीशियनों के मिलने से चमियाना अस्पताल में डायलिसिस सेवा, ब्लड बैंक और 24 घंटे की आपातकालीन सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह तीनों सेवाएं अस्पताल में शुरू हो जाएंगी। अभी डायलिसिस के लिए मरीजों को आईजीएमसी भेजना पड़ता है जिससे मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


अब इलेक्ट्राॅनिक कार्पोरेशन ने इन पदों पर भर्ती कर ली है। इनकी चमियाना अस्पताल में तैनाती की है। इन तकनीशियनों के पदों के भरे जाने से अब चमियाना अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में डायलिसिस सेवाएं जल्द शुरू होंगी। चार तकनीशियनों का आईजीएमसी के डायलिसिस सेंटर में प्रशिक्षण चल रहा है। इसके अलावा इंडोर लैब के लिए चार तकनीशियन दिए गए हैं। इससे चमियाना अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं शुरू करने का रास्ता भी साफ हो गया है। इमरजेंसी सेवा शुरू करने के लिए मेडिकल ऑफिसर पहले ही मिल चुके हैं। दस में दो तकनीशियन ब्लड बैंक में तैनात होंगे। इससे ब्लड बैंक शुरू करना भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन



कोट
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए सरकार ने एक साथ दस तकनीशियन की आउटसोर्स आधार पर भर्ती कर तैनाती कर दी है। इससे अब अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू करने, 24 घंटे की इमरजेंसी सेवा शुरू करने और ब्लड बैंक शुरू करने की आवश्यकता पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हर आधुनिक सुविधा मुहैया करवाने के लिए हर तरह से भरपूर सहयोग कर रहे हैं, जिससे मरीजों को अच्छी सेवाएं मिलेंगी।
-डॉ. सुधीर शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें