फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल...भजनों पर नाचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
वृदावंन बिहारी के रंग में रंगी राजधानी, राधा-कृष्ण मंदिर से निकली शोभा यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन

जगन्नाथ रथ के साथ निकाली गई शोभा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जन्माष्टमी पर राजधानी शिमला वृंदावन बिहारी के रंग में रंग गई है। नंदलाला के आगमन के लिए मंदिर और बाजार सज चुके हैं।
नंदलाला के स्वागत पर शनिवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन एवं शोभा यात्रा निकाली गई। जय श्रीकृष्णा और राधे-राधे के जयकारों से शहर गूंज उठा। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। बैंड-बाजे, ढोल- नगाड़े, रणसिंहा, भजन मंडलियों और मनमोहक झांकियों के साथ भगवान कृष्ण की पालकी और जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। राधा- कृष्ण मंदिर गंज बाजार में सनातन धर्म सभा की ओर से दोपहर बाद नगर कीर्तन निकाला गया।
दोपहर 12:00 बजे मंदिर में भगवान कृष्ण और राधा रानी की मूर्तियों को पालकी में विराजित किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही दूसरी पालकी में हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ वेदों को विराजित किया गया।
विज्ञापन


दोपहर 1:30 बजे मंदिर से धर्म ध्वज के नेतृत्व और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। मंदिर से रामबाजार होते राममंदिर नगर कीर्तन पहुंचा। यहां सूद सभा की ओर से भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद लोकल बस अड्डे, कार्टरोड होते हुए गंज बाजार नगर कीर्तन पहुंचा। इसके बाद सीटीओ से लोअर बाजार में नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें एसडी स्कूल और आर्य समाज स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंड, डंबल, लेजियम की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही राधा-कृष्ण, शिव- पार्वती, महाकाली, बजरंगबली की मनमोहक झांकियां निकाली गई। विद्यार्थियों ने नगर कीर्तन में भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी के भजन गाएं और जयकारे लगाए।
जगन्नाथ रथ यात्रा के साथ गौरैया मठ वालों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। रुद्रानंद सेवक मंडल ने अरविंद शर्मा के नेतृत्व में भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। महिला संकीर्तन मण्डल ने सरला महाजन की अगुवाई में कीर्तन किया। इस दौरान बाजारों में भक्तों के लिए लंगर के स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही खाद्य सामग्रियां बांटी। श्रद्धालुओं ने पालकी पर फूल बरसाए और माथा टेका। देर शाम 7:00 बजे तक नगर कीर्तन राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचा। रविवार को मंदिर में वृंदावन से बुलाए भजन गायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्म पॉल पूरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक लाल सूद, सुभाष, सतपाल शर्मा, अशोक, सोहिल, वेद प्रकाश और सुमन पॉल दत्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कसुम्पटी से भी निकाली शोभा यात्रा
लक्ष्मी नारायण मंदिर कसुम्प्टी से जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर शोभा यात्रा निकाली गई। ठाकुर पालकी की अगुवाई में कसुम्प्टी बाजार होते हुए छोटा शिमला बाजार और लक्ष्मी नारायण मंदिर छोटा शिमला तक शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान राधा-कृष्ण, शिव पार्वती की मनमोहक झांकियां निकालीं। छोटा शिमला मंदिर पहुंचकर भगवान कृष्ण का स्वागत किया गया। इस दौरान भजन मंडलियों ने कीर्तन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें