फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड से आए हाथी की संदिग्ध मौत, खेतों में मृत मिला

Wed, 25 Jan 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहराल में एक हाथी की संदिग्ध मौत हो गई है। संभवतया हिमाचल में हाथी की मृत्यु का यह पहला मामला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर एसपी सौम्या साम्बशिवन, वन विभाग व पशु औषधालय से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बुधवार को मृत हाथी का पोस्टमार्टम पड़ोसी राज्य के विशेषज्ञ वेटनरी डॉक्टरों की टीम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही हाथी की मौत के कारण का पता चल सकेगा। गौरतलब है कि इस इलाके में अक्सर उत्तराखंड क्षेत्र से हाथियों के झुंड पहुंचते हैं। बहराल पंचायत प्रधान जीत कौर, इकबाल सिंह, नंबरदार नरलेब सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोक सिंह व अमर सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे गांव के किसान परविंद्र सिंह के खेतों के पास हाथी मृत पड़ा देखा।

इसकी सूचना पांवटा पुलिस और डीएफओ पांवटा कार्यालय में दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के आरओ माजरा रेंज ज्ञान चौधरी, बीओ रघुवीर खापड़ा, वन रक्षक अमरीक सिंह, हिमानी व चमनलाल पहुंचे। बहराल में गेहूं के खेतों में करीब 30 वर्षीय हाथी मृत मिला। वन विभाग की टीम ने पुलिस थाने में शिकायत दे दी है। गेहूं में कीटनाशक दवा स्प्रे की जाती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कीटनाशक स्प्रे की वजह से हाथी की जान गई। बताया जा रहा है कि वाइल्ड लाइफ की टीम भी बहराल क्षेत्र का दौरा करेगी।
विज्ञापन


वन विभाग टीम का कहना है कि मृतक हाथी की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। सूचना मिलने पर एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन व एसएचओ पांवटा अशोक चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। खेत के मालिक व स्थानीय किसानों से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पशु चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें