पहली बार ग्रिड से जुड़ेगी पांगी घाटी
पांगी घाटी में पहली बार 1986 में विद्युतकरण किया गया था। मौजूदा समय में पांगी घाटी में 11 केवी लाइन के अलावा किलाड़, पुर्थी, सुराल और साच पावर प्लांटों से विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। इसके बावजूद सदियों में बर्फबारी और तेज आंधी से विद्युत आपूर्ति की समस्या रहती है। लोगों की इसी समस्या से निपटने के लिए पांगी घाटी में नई लाइन का निर्माण किया जा रहा है। थिरोट, उदयपुर, पीड़ी, शौर, साच होकर 33 केवी लाइन किलाड़ पहुंचेगी। नई लाइन बिछने के बाद सब स्टेशन और ग्रिड आपस में जुड़ जाएंगे। इससे किसी एक सब स्टेशन में खराबी होने पर संबंधित इलाके में दूसरे ग्रिड सब स्टेशनों से बिजली बहाल की जा सकेगी।