फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 126 मेगावाट की लारजी परियोजना में बिजली उत्पादन दिसंबर से होगा शुरू

Tue, 10 Oct 2023 10:26 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

ब्यास और पिन पार्वती नदी में बाढ़ से तहस-नहस लारजी बिजली परियोजना में दिसंबर से बिजली उत्पादन शुरू होगा। 126 मेगावाट वाली परियोजना से उत्तर भारत के कई राज्यों को बिजली की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
लारजी बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यास और पिन पार्वती नदी में बाढ़ से तहस-नहस लारजी बिजली परियोजना में दिसंबर से बिजली उत्पादन शुरू होगा। 126 मेगावाट वाली परियोजना से उत्तर भारत के कई राज्यों को बिजली की सप्लाई होती है। तीन माह से इसमें बिजली उत्पादन ठप है। अभी करीब दो माह का समय और लगेगा। इन दिनों परियोजना की रात-दिन मरम्मत की जा रही है। जुलाई में आई बाढ़ से परियोजना के पावर हाउस को सबसे अधिक नुकसान हुआ था। इससे सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


इसकी भरपाई करना हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के लिए चुनौती है। बिजली बोर्ड लिमिटेड ने दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 126 मेगावाट क्षमता वाली लारजी परियोजना के तीन इकाइयों में एक 42 मेगावाट की एक इकाई का उत्पादन करने का लक्ष्य है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। 126 मेगावाट की लारजी परियोजना मेें 42 मेगावाट की तीन इकाइयां हैं।

यहां पर सालाना लगभग 620 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होता है। इससे प्रदेश सरकार को भी करोड़ों का राजस्व मिलता है। जुलाई में ब्यास और पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ से प्रोजेक्ट में भारी तबाही हुई है। इसमें निजी के साथ सरकार की करोड़ों रुपये की संपति का नुकसान हुआ है। लारजी परियोजना के अधीक्षण अभियंता संजय कौशल ने कहा कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक परियोजना की 42 मेगावाट की पहली इकाई से बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


पानी निकालने और कीचड़ हटाने का काम पूरा
लारजी परियोजना में 9 और 10 जुलाई को आई बाढ़ से लगभग 50,000 किलो पानी और कीचड़ बिजली घर के अंदर घुस गया था। अब पावर हाउस से पानी निकालने और कीचड़ हटाने का काम पूरा हो चुका है। अब यहां पर मशीन की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें