फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई बाली की मुहिम, इस काम के लिए केंद्र देगा 35 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल को प्रदूषण मुक्त बनाने की खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली की मुहिम रंग लाती दिख रही है। प्रदेश में ईको फ्रेंडली परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिक बसें चलाने की प्रस्तावित परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने प्रदेश में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए 35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


केेंद्र सरकार की ओर से धन स्वीकृति का पत्र हिमाचल सरकार को 8 जनवरी को प्राप्त हो गया है। यह जानकारी परिवहन मंत्री जीएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य में प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसें कारगर साबित होंगी। अधिकारियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता हटने के उपरांत अविलंब टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

इलेक्ट्रिक बसों के सुचारु संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने का कार्य भी टेंडर प्रक्रिया के आरंभ होने के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा। चार्ज होने के बाद इलेक्ट्रिक बस 75 से 100 किलोमीटर तक चलेगी। परियोजना के लिए 75:25 के अनुपात में धनराशि उपलब्ध करवाई है। लेकिन, वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष हिमाचल के विशेष श्रेणी राज्य के दर्जे के दृष्टिगत प्रदेश को 90:10 के अनुपात में धनराशि उपलब्ध करवाने संबंधी मामला उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल पुरानी 647 बसें निकाली जाएंगी

एचआरटीसी के बेड़े में 300 नई बसें शामिल की जाएंगी। इनमें से 150 छोटी बसें विशेष रूप से दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जाएंगी। 15 नई वॉल्वो बसें लेने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। एचआरटीसी के बेड़े में शामिल 10 साल पुरानी 647 बसों को निकाला जाएगा। प्रदेश के प्रमुख शहरों एवं जिला मुख्यालयों से राजधानी शिमला के लिए एसी और डीलक्स बसें चलाई जाएंगी।

महिलाओं की सुरक्षा को सभी प्रमुख अड्डों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ एलईडी लाइटें भी लगाई जा रही हैं। इसके अलावा 18 बस अड्डों पर एटीएम स्थापित किए जा रहे हैं। बस यात्रा से जुड़ी लोगों की शिकायतों एवं सुझावों के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया जा रहा है। एचआरटीसी पेंशनर्स के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने के निर्देश दिए हैं।

ड्रग माफिया को खत्म करें नवनिर्वाचित प्रत्याशी
एक प्रश्न के उत्तर में बाली ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बल पर 10 जिलों में हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। उन्होंने मतदाताओं से स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित प्रत्याशियों से ड्रग माफिया को समाप्त करने की कसम खाने का आह्वान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें