फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: होटलों में इलेक्ट्रिक और डीजल संचालित उपकरण किए स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरणों ने प्रदूषण मानकों में दी ढील
विज्ञापन

होटलों में संचालक लगा सकेंगे इलेक्टि्रक उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की चल रही कमी के कारण शिमला के होटलों और फूड सर्विस प्रतिष्ठानों ने अपनी रसोइयों में वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक और डीजल संचालित उपकरण स्थापित करना शुरू कर दिए हैं।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए एलपीजी गैस की अनुपलब्धता को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरणों ने अस्थायी रूप से कुछ प्रदूषण मानकों में ढील दी है। साथ ही राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को निर्देश दिए हैं कि इस अवधि के दौरान होटल और रेस्टोरेंट को कोयला, लकड़ी और डीजल संचालित उपकरणों के सीमित उपयोग की छूट प्रदान की जाए। होटलों और रेस्तरां संचालकों ने अपनी रसोइयों में खाना पकाने के उपकरण जिसमें वाणिज्यिक इंडक्शन कुकटॉप, हॉट प्लेट, इलेक्ट्रिक फ्रायर, कम शोर वाली डीजल संचालित भट्ठी और इलेक्ट्रिक चाय-कॉफी डिस्पेंसर स्थापित किए हैं। अस्थायी परिचालन व्यवस्था के रूप में कई होटलों और फूड आउटलेट्स ने सीमित भारतीय और चाइनीज व्यंजनों वाला विशेष मैन्यू भी तैयार किया है। इसके अलावा बेकरी, होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य खाद्य आउटलेट जो बेकरी उत्पाद और पिज्जा परोसते हैं, वह पहले से ही बेकरी आइटम और पिज्जा तैयार करने के लिए वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक ओवन का उपयोग कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक और डीजल आधारित उपकरणों की स्थापना मुख्य रूप से प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए की गई है, ताकि भोजन सेवाएं बिना किसी व्यवधान के जारी रह सकें। यह कदम होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों तथा रेस्टोरेंट और फास्ट-फूड आउटलेट में आने वाले लोगों की खाद्य आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सैलानियों की सेवा की तैयारी पूरी
पर्यटन उद्योग कोविड काल से ही वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहा है। विभिन्न कारणों से होटलों में कम ऑक्यूपेंसी और पर्यटकों की संख्या में कमी रही है। अब गर्मियों का सीजन शुरू होने वाला है। होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य आउटलेट पर्यटकों तथा स्थानीय आगंतुकों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पर्यटन उद्योग हिमाचल प्रदेश आने वाले सभी पर्यटकों का हार्दिक स्वागत करता है और आगामी सीजन के दौरान निरंतर आतिथ्य और सेवाएं प्रदान करने का आश्वासन देता है।
-मोहेंद्र सेठ, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें