निर्वाचन आयोग ने ऊना जिले की नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड 6 और मंडी जिले की नगर पंचायत करसोग के वार्ड संख्या 6 तथा 7 में उप चुनाव की तिथि घोषित कर दी है।
चुनाव कार्यक्रम से संबंधित अधिसूचना 31 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद आचार संहिता लागू हो गई है। उम्मीदवार 7, 8 और 11 सितंबर, 2017 को सुबह 11 बजे से सायं 3 तक नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगी। उम्मीदवार 14 सितंबर को 10 से शाम 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे।
इसी दिन नाम वापसी लेने की अवधि के तुरंत प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी दिए जाएंगे। मतदान 24 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यालय में मतों की गणना की जाएगी।