फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे चुनाव आयोग: राठौर

Tue, 28 Jan 2020 05:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार की भाषा शैली का वह और उनके नेता प्रयोग कर रहे हैं, उससे घटिया मानसिकता का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता चुनावों के दौरान गोली मारने या अन्य सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने में लगे है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


राठौर ने जारी बयान में कहा कि भाजपा देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है। गोली मारो जैसे नारे का उद्घोष करवाकर अनुराग दिल्ली चुनावों में उपद्रव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा अपनी हार को देखकर बौखला गई है। भाजपा असल मुद्दों पर नहीं जाति और धर्म के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है। उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगाई जाए। देश के कानून से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों के खिलाफ नाहन में कांग्रेस की रैली कल

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों और प्रदेश सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ  कांग्रेस 30 जनवरी को नाहन में रैली करेगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर राष्ट्र एकता का संकल्प लेते हुए कांग्रेस देश के संविधान से खिलवाड़ करने वालों और देश को बांटने के किसी भी प्रयास का विरोध करेगी। इसके विरोध स्वरूप प्रदेश में जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा। आज देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, वह चिंता का विषय है।

बढ़ती आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री पचास खरब डॉलर के विदेशी व्यापार की बात तो करती हैं, पर यह कैसे संभव होगा। राठौर ने कहा कि इसी प्रकार नागरिकता संशोधन कानून हो या एनआरसी देश के लोगों में अपनी नागरिकता को लेकर संशय और डर है। राठौर ने कहा है कि असल में देश की ज्वलंत समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाने के मकसद से केंद्र सरकार ऐसे कानून थोपने के प्रयास कर रही है। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई ऐसे कई मुद्दे हैं, जिससे देश के लोग परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें